लखनऊ, मार्च 12 -- फोटो--पदक जीतने वाले केडी सिंह बाबू स्टेडियम के खिलाड़ी - जोनल वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते 15 स्वर्ण पदकलखनऊ, संवाददाता।मोहनलालगंज स्थित मिनी स्टेडियम के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित जोनल महिला व पुरुष वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता में 14 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया था। सभी 15 भार वर्गों के स्वर्ण पदक जीतकर केडी सिंह बाबू स्टेडियम के खिलाड़ियों ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों (सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर) में खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।सब जूनियर के पुरुष वर्ग के 55 किग्रा में पीयूष यादव, 73 किग्रा में भविष्य जोशी, महिला वर्ग में काजल ने 53 किग्रा, चाहत मौर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.