लखनऊ, दिसम्बर 31 -- लखनऊ, संवाददाता। खेल विभाग की देखरेख में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सब जूनियर(बालक-बालिका), सीनियर (पुरुष एवं महिला) एथलेटिक्स प्रतियोगिता अयोध्या के डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में आयोजित की जाएगी। छह एवं सात जनवरी को सब जूनियर बालक वर्ग, नौ और 10 जनवरी को सब जूनियर बालिका वर्ग, 12 और 13 जनवरी को सीनियर पुरुष वर्ग, 15 और 16 को सीनियर महिला वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली लखनऊ मंडल टीम के गठन को चयन ट्रायल केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तरीय चयन ट्रायल दो जनवरी एवं मंडल स्तरीय सेंट्रल तीन जनवरी को आयोजित किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.