खेल----लखनऊ के खिलाड़ियों ने जीते आठ स्वर्ण
लखनऊ, जून 14 -- चौक स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की देखरेख में आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में लखनऊ की टीम ने 8 स्वर्ण और 5 रजत पदक सहित कुल 13 पदक अपने नाम किए। विनायक, दिव्य, अक्षत, मयंक, रिमझिम, अवंतिका, हिमेश और वृंदा ने स्वर्णिम सफलता हासिल की। वहीं अद्विक, आराध्य, श्रेयांश, रुद्रांश व आकाश ने रजत पदक जीते। ये खिलाड़ी ऑक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी में मास्टर अतुल यादव के मार्गदर्शन और आकांक्षा विश्वकर्मा के प्रशिक्षण में अभ्यास कर रहे हैं। इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.