खेल----लखनऊ के अमर ने जीते स्वर्ण और रजत
लखनऊ, अप्रैल 20 -- लखनऊ, संवाददाता। थाईलैंड में 17 से 19 अप्रैल तक आयोजित थाईलैंड में आयोजित हुई वर्ल्ड मास्टर्स स्पोर्ट्स फिन स्विमिंग चैंपियनिशप में भारतीय एथलीट अमर अवस्थी ने अपनी रफ्तार का जादू बिखेरते हुए एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। लखनऊ के अमर अवस्थी ने 50 मीटर एप्निया इवेंट में पानी के भीतर बिजली जैसी गति दिखाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसके अतिरिक्त 50 मीटर सरफेस मोनोफिन स्पर्धा में भी कड़ा संघर्ष किया और रजत पदक हासिल कर भारत की पदक तालिका में इजाफा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.