खेल----राष्ट्रीय तैराकी में यूपी की जिया का जलवा
लखनऊ, जून 18 -- 79वीं सीनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की तैराक जिया यादव ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। जिया की इस उपलब्धि ने न केवल प्रदेश का गौरव बढ़ाया है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश की तैराकी प्रतिभा का भी दमदार परिचय दिया है। जिया ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में बेहतरीन तकनीक और तेज रफ्तार का प्रदर्शन करते हुए 30.27 सेकंड का समय निकालकर रजत पदक जीता। इसके अलावा उन्होंने 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दो मिनट 22.26 सेकंड का समय दर्ज कर कांस्य पदक अपने नाम किया। जिया ने उत्कृष्ट स्ट्रोक तकनीक, बेहतरीन टर्न और मजबूत फिनिशिंग का प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश तैराकी संघ ने जिया यादव की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.