लखनऊ, अक्टूबर 4 -- लखनऊ, संवाददाता। रमिंदर दीप कौर ने रजत बजाज मेमोरियल टैलेंट हंट टेनिस टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाते हुए बालिका अंडर-14 आयु वर्ग का खिताब जीत लिया। लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट के तीसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इसमें रमिंदर दीप कौर ने फाइनल में विरिका अग्रवाल को 5-3 से शिकस्त दी। इससे पूर्व सेमीफाइनल में रमिंदर ने वन्या को 4-0 से पराजित किया जबकि विरिका ने अन्या चौधरी को 4-0 से मात दी थी। क्वार्टर फाइनल में रमिंदर, वन्या, अन्या व विरिका ने सफलता हासिल की थी। बालक अंडर-14 वर्ग के सेमीफाइनल में कबीर शर्मा ने रोमांचक मैच में अदम्य को 4-3 (7-3) से पराजित किया। इस वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मो.सूफियान ने विवान सिंह को 6-4 से, अदम्य ने विवान गोयल को 6-2 और कबीर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.