लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ की देखरेख में 5 से 8 फरवरी तक बीबीडी एकेडमी में यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित की जायेगी। यह प्रतियोगिता अनिल कुमार ध्यानी की स्मृति में खेली जायेगी। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के सचिव सुधर्मा सिंह के अनुसार इस चैंपियनशिप में 35 से 80 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 250 खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण उत्तर प्रदेश की उस टीम का चयन होगा, जो 18 मार्च से गोवा में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शिरकत करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.