लखनऊ, जनवरी 8 -- 21वीं बीबीडी सी डिवीजन क्रिकेट लीग में गुरुवार को खेले गए मुकाबलों में यूनिटी अकादमी, नकवी स्पोर्टिंग, लखनऊ क्रिकेट फाउंडेशन, लक्ष्मण सिंह क्लब और सोनी क्लब ने धमाकेदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में यूनिटी अकादमी ने लखनऊ कोल्ट्स को छह विकेट से पराजित किया। लखनऊ कोल्ट्स के 141 रन के लक्ष्य को यूनिटी अकादमी ने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। विजयी टीम से आशीष यादव ने 63 रन बनाये, जबकि राज यादव और हसन ने तीन-तीन विकेट चटकाए। दूसरे मुकाबले में नकवी स्पोर्टिंग ने गुजराल अकादमी को 21 रन से हराया। नकवी स्पोर्टिंग के 81 रन के जवाब में गुजराल अकादमी की टीम 60 रन के योग पर लुढ़क गई। विजयी टीम से प्रवीण कुमार ने 22 रन की पारी खेली, जबकि तन्मय सिंह ने चार और अंकुश ने तीन विकेट चटकाए। तीसरे मुकाबले में लखनऊ क्रिकेट फाउंडेशन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.