लखनऊ, अप्रैल 16 -- लखनऊ, संवाददाता। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शुक्रवार से तीन दिवसीय एमएमए-एसएफआई नेशनल चैंपियनशिप की शुरुआत होगी। इस प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 250 से ज्यादा एथलीट अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। यह चैंपियनशिप खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यहां अच्छा प्रदर्शन करने वालों को 20वें एशियाई खेल (आईची-नागोया 2026) और रियाद एशियाई इंडोर मार्शल आर्ट्स गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। फाइनल सिलेक्शन के खास मौके पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा भी मौजूद रहेंगी।मैदान पर पिछले एशियाई युवा खेलों की रजत पदक विजेता एस. साटम और कांस्य पदक विजेता वीर जैसे दिग्गज खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। साथ ही लखनऊ के शिवांश भार्गव, सिमरन श्रीवास्तव व ओमी तिवारी सहित कई स्थानीय सितारे भी इस चुनौती में शामिल ...