लखनऊ, अगस्त 18 -- 24 अगस्त को होगी मंडलीय विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता जनपदीय विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का किया गया चयन

प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ, संवाददाता। सरस्वती कन्या विद्यालय इंटर कॉलेज एवं महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, मोती नगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जनपदीय जूडो विद्यालयीय प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करने वाले जूडोकाओं का चयन मंडलीय जूडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित जूडोका 24 अगस्त को होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में पदक के लिए जोरआजमाइश करेंगे। मंगलवार को जनपदीय प्रतियोगिता हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट के इंडियन पैरा जूडो एकेडमी में आयोजित की गई। इसका उद्घाटन ओलंपियन एवं जूडो खिलाड़ी अकरम शाह ने किया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालि...