लखनऊ, जून 14 -- सरोजनीनगर स्थित पार्थ क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित स्व. राजन वर्मा मेमोरियल कप टी 20 टूर्नामेंट का रविवार को भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में फिटनेस क्रिकेट क्लब ने स्ट्रीट वॉरियर्स को 48 रन से पराजित कर ख़िताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फिटनेस क्रिकेट क्लब ने 226 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्ट्रीट वॉरियर्स की टीम 178 रन पर सिमट गई। शानदार प्रदर्शन के लिए सावन पाल को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। विजेताओं केा उप प्रभागीय वनाधिकारी एके वर्मा व आयोजक रितेश द्विवेदी 'अन्ना' ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। फैजान को 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' का पुरस्कार मिला। इस अवसर पर अजहर (सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज), राहुल श्रीवास्तव (सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज), अमित सिंह (बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट) और राघवेंद्र तिवारी (बेस्ट फील्डर...