खेल----पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे: हशमतउल्ला शाहीदी
लखनऊ, जून 16 -- यदि उनकी टीम 30-35 रन और जोड़ लेती, तो पहले मैच में भारत के खिलाफ जीत की पटकथा लिखी जा सकती थी। यह कहना था अफगानिस्तान के कप्तान हशमतउल्ला शाहीदी का। मंगलवार को इकाना स्टेडियम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि बारिश के कारण मैच का स्वरूप 25 ओवर का होने से बल्लेबाजों में जल्दबाजी देखी गई, जिससे टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने से चूक गई। शाहीदी ने कहा कि भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ छोटी-छोटी गलतियां भी भारी पड़ती हैं। हम अपनी गलतियों से सबक ले रहे हैं और पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि बल्लेबाज अपनी कमियों को दूर कर दूसरे मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों के सामने कड़ी चुनौती पेश करेंगे। यह भी पढ़ें- टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं 2 बदलाव, कल लखनऊ में है अफगानिस्तान से दूसरा ODI...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.