लखनऊ, फरवरी 15 -- योगासना स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ उत्तर प्रदेश की देखरेख में आयोजित जिला, राज्य स्तरीय रेफरी परीक्षा में लखनऊ के द भोनवाल स्कूल ने कीर्तिमान स्थापित किया है। ग्रीन वे पब्लिक स्कूल में आयोजित इस परीक्षा में प्रदेश भर के 350 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से केवल 70 सफल हुए। सफल अभ्यर्थियों में सर्वाधिक संख्या द भोनवाल स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों की है। एसोसिएशन के सचिव डॉ. महेश लाल और प्रधानाचार्या प्रतिमा अवतारामानी ने इस उपलब्धि को कठिन परिश्रम और अनुशासन का परिणाम बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.