लखनऊ, फरवरी 9 -- बाबू बनारसी दास क्रिकेट लीग (डिवीजन ए) मुकाबलों में दयानंद यंगमेंस एसोसिएशन (डीवाईए) और एलडीए कोचिंग सेंटर ने सोमवार को जीत से आगाज किया। डीवाईए ने अखिल इंफ्रा को 86 रनों से और एलएडी कोचिंग सेंटर ने छह विकेट से जीत दर्ज कर पूरे अंक प्राप्त किये। स्पोर्ट्स गैलेक्सी ग्राउंड ए पर खेले गए मैच में डीवाईए ने पहले बल्लेबाजी की और 222 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज प्रभनूर सिंह ने 58 रन और ईशान गुप्ता ने 48 रनों की पारी खेली। अखिल इंफ्रा की ओर से पवन सिंह और शाश्वत कृष्णा ने तीन-तीन विकेट चटकाये। 2 23 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अखिल इंफ्रा क्रिकेट क्लब की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और पूरी टीम 27.5 ओवरों में मात्र 136 रनों पर सिमट गई। अखिल इंफ्रा के लिए मुरारी यादव ने सर्वाधिक 47 रन बनाये। डीवाईए के कप्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.