खेल----ट्रायम्फ और कूह स्पोर्ट्स क्लब की जीत
लखनऊ, जून 9 -- लखनऊ, संवाददाता। प्रथम मातृभूमि प्राइज मनी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में ट्रायम्फ एकेडमी और कूह स्पोर्ट्स क्लब ने अपने मुकाबले जीत कर पूरे अंक प्राप्त किये। डीजीआई ग्राउंड पर खेले गए पहले लीग मैच में ट्रायम्फ एकेडमी ने डीवाईए को दो विकेट से हराया। ट्रायम्फ ने 154 रनों के लक्ष्य को 19.1 ओवर में आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीवाईए की टीम ने 19.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 153 रन बनाए। विजयी टीम से अतुल मिश्रा ने तीन विकेट चटकाए, जेके सिंह ने 35 और शौर्य सिंह ने 24 रनों की पारी खेली।दूसरे मुकाबले में कूह स्पोर्ट्स क्लब ने सेंट्रल क्रिकेट क्लब को आठ विकेट से रौंदा। कूह स्पोर्ट्स क्लब ने महज 5.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट्रल क्रिकेट क्लब की टीम 14.2 ओवर में 63 रन पर सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.