खेल----खिलाड़ियों को सौगात: ऐशबाग रेलवे स्टेडियम में ओपन जिम की शुरुआत
लखनऊ, जून 30 -- लखनऊ, संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा ऐशबाग रेलवे स्टेडियम में अत्याधुनिक ओपन जिम स्थापित किया गया है। इस ओपन जिम में पुल-अप स्टेशन, एयर वॉकर, पैरेलल बार, ट्विस्टर थ्री वे, रोवर, एबीबी ट्रेनर, साइकिल, ताई ची स्पिनर, चेस्ट प्रेस के अत्याधुनिक फिटनेस उपकरण लगाए गए हैं। जिससे खिलाड़ी व एथलीट सुबह-शाम अपनी सुविधा अनुसार निःशुल्क व्यायाम कर सकेंगे। यह जिम उभरते खिलाड़ियों के साथ वरिष्ठ खिलाड़ियों एवं रेल कर्मचारियों तथा उनके परिवारिजनों के लिए भी फिटनेस बनाए रखने में काफी सहायक होगा। खुले आकाश के नीचे व्यायाम करने से शारीरिक एवं मानसिक विकास और भी बेहतर होगा। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) गौरव अग्रवाल ने कहा कि रेलवे केवल यात्री सेवा तक सीमित नहीं है। हमारा प्रयास है कि रेल परिवार के सदस्य और खिलाड़ी स्वस्थ रहें। यह ओपन ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.