लखनऊ, फरवरी 16 -- मैन ऑफ द मैच कृतज्ञ कुमार सिंह की सटीक गेंदबाजी की बदौलत एनईआर लखनऊ ने बीबीडी बी डिवीजन के सेमीफाइनल में कल्पना क्रिकेट फाउंडेशन को आठ विकेट से पराजित कर फाइनल का टिकट हासिल किया। जीसीआरजी ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कल्पना फाउंडेश की टीम 31.2 ओवर में 104 रन बनाकर आउट हो गई। सम्यक त्रिवेदी ने 25 रन बनाये। जवाब में एनईआर ने 19.4 ओवर में दो विकेट खोकर 105 रन बनाये और जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज अन्नू ने नाबाद 62 और अंकित यादव ने 35 रनों की पारी खेली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.