लखनऊ, फरवरी 13 -- शहर का अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के बड़े रोमांच का गवाह बनने जा रहा है। 15 फरवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में घरेलू क्रिकेट की पावरहाउस टीम कर्नाटक और पहली बार अंतिम चार में जगह बनाने वाली उत्तराखंड के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। गुरुवार को दोनों टीमों ने शुक्रवार से इकाना के बी ग्राउंड पर अभ्यास शुरू किया। कर्नाटक की टीम इस बार अंतरराष्ट्रीय सितारों से सजी हुई है। अभ्यास सत्र में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, आक्रामक बल्लेबाज करुण नायर और युवा सनसनी देवदत्त पडिक्कल ने घंटों अभ्यास किया। वहीं दिग्गज क्रिकेटर केएल राहुल और मयंक अग्रवाल के शनिवार को अभ्यास सत्र में शामिल होने की प्रबल संभावना है। दूसरी ओर उत्तराखंड की टीम अपने युवा जोश के दम पर इतिहास रचने को बेताब है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.