लखनऊ, अप्रैल 19 -- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के मैदान पर रविवार को आयोजित मैत्रीपूर्ण मुकाबले में एकेटीयू इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मीडिया इलेवन को 63 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर मीडिया इलेवन के कप्तान जावेद मुस्तफा ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। एकेटीयू इलेवन ने निर्धारित 15 ओवरों में 147 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। कुंदन ने आक्रामक बल्लेबाजी की और 24 गेंदों में 46 रन (5 छक्के, 2 चौके) बनाए, जबकि सिद्धार्थ यादव ने 48 रनों की अहम पारी खेली। अंतिम ओवरों में रामगोपाल ने 8 गेंदों में ताबड़तोड़ 20 रन जोड़े। मीडिया इलेवन की ओर से कप्तान जावेद ने दो विकेट लिए। 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया इलेवन की शुरुआत खराब रही और दूसरे ही ओवर में अशोक ने दो विकेट झटककर टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। सौरभ (20)...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.