लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के चिन्मय देव चौहान, ऋषि यादव, वंश यादव व जॉय दास ने रविवार को प्रथम स्व. डॉ. केएसएम यूनुस आइटा प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग मुकाबलों के अंतिम राउंड में जीत के साथ मुख्य ड्रा में प्रवेश किया। इसी के साथ हरियाणा के दो जबकि महाराष्ट्र व राजस्थान के एक-एक खिलाड़ी ने मुख्य ड्रा में जगह बनाई। उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन और एसडीएस टेनिस अकादमी की देखरेख में आयोजित किये जा रहे टूर्नामेंट में पहले दिन यूपी के खिलाड़ियों ने दम दिखाया। लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आज क्वालीफाइंग के अंतिम दौर में उत्तर प्रदेश के चिन्मय देव चौहान, ऋषि यादव, वंश यादव, जॉय दास, हरियाणा के सुनील कुमार व हर्ष मलिक, महाराष्ट्र के पांशुल ओबोवेजा और राजस्थान के अमित ने जीत दर्ज की औ...