लखनऊ, सितम्बर 18 -- लखनऊ, संवाददाता। शहर के सभी सरकारी स्टेडियमों में शुक्रवार से आधा घंटा रोज, फिटनेस की डोज कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। केंद्र सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत चलने वाले इस अभियान में स्टेडियम आने वाले खिलाड़ियों के साथ ही टहलने और व्यायाम करने वाले लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक किया जाएगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वस्थ रहने के लिए रोजाना कम से कम आधा घंटा शारीरिक गतिविधि करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही उन्हें आसानी से किए जा सकने वाले व्यायाम और फिटनेस से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में जागरूक किए जाने वाले लोग अपने आसपास के लोगों को भी फिटनेस के प्रति जागरूक करने की अपील की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...