लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ, संवाददाता। श्री राम मूर्ति ट्रस्ट (एसआरएमएस) की देखरेख में आयोजित श्री राम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट (सीजन-1) का रविवार को भव्य समापन हुआ। तीन दिनों तक चले इस खेल महाकुंभ के फाइनल मुकाबले में सीएमएस लखनऊ ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर सेंट जेवियर्स स्कूल लखनऊ को हराकर खिताबी जीत दर्ज की। सीएमएसए के तनिष्क दिवाकर को मैन ऑफ द सीरीज, हर्षित को मैन ऑफ द मैच, वीर को बेस्ट बॉलर और आदर्श को बेस्ट बैट्समैन का खिताब मिला। समापन समारोह में एसआरएमएस आईबीएस के डीन एकेडमिक्स डॉ. तरुण सिंह गंगवार ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.