लखनऊ, फरवरी 27 -- ए डिवीजन लीग लखनऊ, संवाददाता। 21वीं बाबू बनारसी दास ए डिवीजन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को ध्रुव क्रिकेट अकादमी और आरईपीएल क्रूसेडर्स क्लब ने पूरे अंक प्राप्त किये। आरईपीएल क्रूसेडर्स क्लब ने अखिल इंफ्रा क्रिकेट क्लब को आठ विकेट और ध्रुव क्रिकेट अकादमी ने लाइफ केयर क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से पराजित किया। स्पोर्ट्स गैलेक्सी बी ग्राउंड पर खेले गए मैच में अखिल इंफ्रा ने 32 ओवर में सभी विकेट खोकर 123 रन बनाये। अंश पटेल ने सबसे अधिक 32 रनों को योगदान किया। जवाब में आरईपीएल क्रूसेडर्स ने 21.5 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। अमन यादव ने 48 और यशस्वी मिश्रा ने नाबाद 55 रनों की पारी खेली। जीसीआरजी ग्राउंड पर खेले गए मैच में लाइफ केयर क्रिकेट क्लब ने 38 ओवर में छह विकेट खोकर 224 रन बनाये। शिवांश कपूर ने 74 गेंद...