लखनऊ, फरवरी 18 -- खेल निदेशालय की देखरेख में सब जूनियर बालक एवं बालिका जूडो प्रतियोगिता 25 और 27 फरवरी को केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई बहुद्देशीय क्रीड़ा हाल में आयोजित की जायेगी। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली लखनऊ टीम के गठन को चयन ट्रायल हजरतगंज स्थित इंडियन पैरा जूडो अकादमी में आयोजित किये जायेंगे। 19 फरवरी को जिला स्तरीय और 20 फरवरी को मंडल स्तरीय ट्रायल आयोजित किये जायेंगे। चयन ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की उम्र 12 से कम और 15 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिये। वर्ष 2012, 2013 और 2014 में जन्म लेने वाले खिलाड़ियों को चयन ट्रायल में शामिल होने का मौका मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.