खेल---तैराकी में सीएमएस छात्रों ने जीते पांच पदक
लखनऊ, मई 17 -- केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में आयोजित लखनऊ डिस्ट्रिक्ट जूनियर एंड सब-जूनियर स्विमिंग चैम्पियनशिप में सिटी मांटेसरी स्कूल (सीएमएस), चौक कैम्पस के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण सहित पांच पदक जीते। यह चैंपियनशिप लखनऊ डिस्ट्रिक्ट स्वीमिंग एसोसिऐशन और विजय कुमार साहू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई। सीएमएस के हेड कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने बताया कि छात्र व्योम ने 100 मीटर और 200 मीटर फ्रीस्टाइल में क्रमशः स्वर्ण, और रजत पदक जीता। पूर्वी पाल ने 100 मीटर व 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में क्रमश: रजत व कांस्य, सिद्धार्थ सिंह रावत ने 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में रजत पदक हासिल किया। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में सीएमएस के उदीयमान तैराकों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.