लखनऊ, अप्रैल 19 -- एसोचैम उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश टेनपिन बॉलिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी तीन जून से इंटर कॉरपोरेट टेनपिन बॉलिंग टूर्नामेंट आयोजित किया जायेगा। टूर्नामेंट में यूपी की 12 टीमें प्रतिभाग करेंगी। लुलु मॉल स्थित फंटूरा बॉलिंग एरिना में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट के विजेताओं को नकद पुरस्कार और चैंपियनशिप ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। महिला प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। एसोचैम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डीपी सिंह ने कहा कि यह पहल कारपोरेट जगत में स्वास्थ्य, टीम वर्क और नेतृत्व की संस्कृति विकसित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। एसोचैम स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरमैन सुधांशु श्रीवास्तव ने इसे खेलों को कॉरपोरेट संस्कृति का हिस्सा बनाने का एक रणनीतिक प्रयास बताया। उत्तर प्रदेश टेनपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.