लखनऊ, मई 1 -- लखनऊ, संवाददाता। खिलाड़ियों को बेहतर इलाज और खेल चोटों (स्पोर्ट्स इंजरी) से त्वरित रिकवरी सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) और मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत एसएनआई जुड़े केंद्रों, स्कूलों और स्टेडियमों के खिलाड़ियों व उनके परिवारों को विशेष चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। एमओयू पर मैक्स हॉस्पिटल के आशीष शर्मा और एसएनआई निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर आयोजित सेमिनार में स्पोर्ट्स इंजरी विशेषज्ञ डॉ. प्रसून कांत शमशेरी ने खिलाड़ियों को वैज्ञानिक पद्धति से चोटों के प्रबंधन और रिहैबिलिटेशन के टिप्स दिए। मैक्स हॉस्पिटल के यूनिट हेड प्रमित मिश्रा और डॉ. पांडेय ने इसे खेल विकास की दिशा में बड़ी पहल बताया। कार्यक्रम में मुख्य अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.