लखनऊ, अगस्त 2 -- उत्तर प्रदेश के नौ ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने विश्व ताइक्वांडो मुख्यालय कुक्कीवान (दक्षिण कोरिया) से जारी ब्लैक बेल्ट प्रमाणपत्र प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के सभागार में आयोजित समारोह में अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो एग्जामिनर एवं मास्टर डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी (कोषाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन) ने खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डॉन प्रमाणपत्र प्राप्त करने वालों में अधिराज सिंह, माही यादव, वैशान्वी रंजन, अभिमुदय तिवारी, आरुष कश्यप, युवराज सिंह, अंश कनौजिया और वान्या शर्मा शामिल रहे। वहीं अबरार को ब्लैक बेल्ट सेकेंड डॉन का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर मोहम्मद नदीम, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वां...