खेल-- कोकिला ने जीता रजत
लखनऊ, मई 13 -- लखनऊ, संवाददाता। कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित आईबीएसए जूडो ग्रैंड प्री में भारत की कोकिला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। कोकिला ने प्रतियोगिता की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की और पहले ही मुकाबले में स्विट्जरलैंड की कारमेन ब्रुसिंग को महज 25 सेकंड में परास्त कर दिया। यह जानकारी इंडियन ब्लाइंड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन के महासचिव व कोच मुनव्वर अंजार ने दी। सेमीफाइनल में किर्गिस्तान की खिलाड़ी को हराकर उन्होंने फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में कोकिला ने मौजूदा चैंपियन रूस की अलेक्सिया स्टेपनियुक को कड़ी टक्कर दी। चार मिनट के संघर्षपूर्ण मुकाबले के बाद उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा.
कोकिला की तैयारी भारतीय टीम का कैंप लखनऊ में लगा था जहां पर कोकिला ने तैयारी की। हरियाणा की रहने वाली कोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.