लखनऊ, अगस्त 21 -- लखनऊ, संवाददाता। तृतीय डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप शनिवार से केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित अटल बिहारी वाजपेई बहुउद्देश्यीय हॉल में शुरू होगी। दो दिवसीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश सहित पंजाब, गुजरात, गोवा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के करीब 600 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजन सचिव संतोष कुमार ने बताया कि यूपी का 350 सदस्यीय दल सबसे बड़ा होगा। सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग में कुमिते के 110 भार वर्ग और काता की 30 श्रेणियों में मुकाबले होंगे। कुल 140 स्वर्ण, 140 रजत और 280 कांस्य पदकों के लिए खिलाड़ी जोर लगाएंगे। उद्घाटन दोपहर दो बजे होगा। यह भी पढ़ें- प्रदेश स्तर पर कराटे प्रतियोगिता में जीते पदक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...