खेल--लखनऊ एथलेटिक्स टीम के गठन को चयन ट्रायल 15 सितंबर को
लखनऊ, सितम्बर 7 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 29वीं यूपी स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 26 और 27 सितंबर को बरेली में आयोजित की जायेगी। यह जानकारी लखनऊ एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बीआर वरुण ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में लखनऊ एथलेटिक्स टीम प्रतिभाग करेगी। प्रतिभाग करने वाली टीम के गठन को चयन ट्रायल आयोजित किये जायेंगे। यह चयन ट्रायल 15 सितंबर को केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर होंगे। शहर भर के खिलाड़ी इस चयन ट्रायल में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की आयु आठ अक्तूबर 2026 तक कम से कम 18 वर्ष पूरी होनी अनिवार्य है। जिन खिलाड़ियों का जन्म आठ अक्तूबर 2008 या उससे पहले हुआ है, वे ही इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.