लखनऊ, अप्रैल 18 -- लखनऊ, संवाददाता।शहर के चौक और गोमती नगर स्थित विनयखंड मिनी स्टेडियम में मौजूद बॉस्केटबॉल कोर्ट जर्जर हो चुके हैं। इन दोनों ही कोर्ट पर अभ्यास करना खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक भी परेशान हैं कि इन जर्जर कोर्ट पर प्रशिक्षण कैसे दें। बॉस्केटबॉल लेकर दौड़ते समय पैर जर्जर कोर्ट में फंसने से खिलाड़ी के गिरने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में अधिकांश खिलाड़ियों को लाइन में खड़ा कर सिर्फ बॉस्केट कराने का प्रशिक्षण दिया जाता है। खेल की तकनीक की जगह खिलाड़ी फिटनेस ट्रेनिंग कर वापस लौटने को मजबूर हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कोर्ट के जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। बजट आते ही दोनों कोर्ट सही कराये जायेंगे।स्कूलों में फाइनल परीक्षाओं के खत्म होने के साथ ही शहर के स्टेडियमों में भीड़ उमड़नी श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.