लखनऊ, जून 23 -- लखनऊ, संवाददाता। सिराज खान अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए अंतिम लीग मुकाबले में प्लेफिट क्लब ने आर्याव्रत क्रिकेट अकादमी को 117 रनों के विशाल अंतर से हराया। डॉ. अखिलेश दास स्टेडियम पर खेले गए मैच में प्लेफिट क्लब ने पहले बल्लेबाजी की और 35 ओवर में छह विकेट खोकर 248 रन बनाये। एम खान ने 58 गेंदों में 14 चौके और चार छक्के की बदौलत 113 रनों की शतकीय पारी खेली। जवाब में आर्यावर्त की टीम 131 रनों के जवाब में सिमट गई। प्लेफिट की ओर से अक्षय मेहरा और रेयांश मिश्रा ने तीन-तीन विकेट चटकाये। यह भी पढ़ें- खेल-सफायर और यलो की जीत यह भी पढ़ें- आर्यंस जूनियर ने 163 रन से जीता मैच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...