खेल--द्वितीय लखनऊ जिला पिकलबॉल चैंपियनशिप आज से
लखनऊ, जुलाई 31 -- लखनऊ, संवाददाता। द्वितीय लखनऊ जिला पिकलबॉल चैंपियनशिप एक और दो अगस्त को पिकल डोम, चिनहट, लखनऊ में आयोजित की जायेगी। लखनऊ पिकलबॉल एसोसिएशन एवं उत्तर प्रदेश पिकलबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली दो दिवसीय चैंपियनशिप में लखनऊ और आस-पास जिलों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। आयोजन सचिव रणवीर सिंह ने बताया कि इस चैंपियनशिप में लगभग 200 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। चैंपियनशिप में चार आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं। इनमें अंडर-19, अंडर-23, 23 वर्ष से अधिक और वेटरंस 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। यह भी पढ़ें- खेल--यूपी प्रो हैंडबाल लीग में पहली बार उतरेगी लखनऊ टीम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.