लखनऊ, फरवरी 4 -- स्व. प्रतिमा सिंह की स्मृति में आयोजित स्मृति कप सीजन-दो में जीसीटी की टीम चैंपियन बनी। स्पोर्ट्स गैलेक्सी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गये फाइनल में जीसीटी ने धारा वर्ल्ड को छह विकेट से पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए धारा वर्ल्ड टीम 18.1 ओवर में 108 रन पर सिमट गई। जवाब में जीसीटी ने 16.2 ओवर में चार विकेट खोकर 109 बनाये और जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अनिल कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस वर्ष टूर्नामेंट पूरी तरह माताओं को समर्पित रहा। खिलाड़ियों ने अपनी माताओं के नाम लिखी टी-शर्ट पहनी और सभी माताएं फाइनल की मुख्य अतिथि रहीं। टूर्नामेंट में क्रिकेट बडीज के अमित पाठक मैन ऑफ द सीरीज रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.