महोबा, अप्रैल 3 -- महोबा, संवाददाता। खेल-खेल में मासूम ने कांच की शीशी का ढक्कन मुंह में डाल लिया। ढक्कर मुंह में फंस गया जिसे परिजन उपचार के लिए आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया है। शहर के गांधी नगर निवासी चंद्रभान के चार वर्षीय पुत्र अंश शुक्रवार को घर में खेल रहा था। खेलते-खेलते मासूम के हाथ हाजमोला की शीशी लग गई। ढक्कन खोलकर मासूम ने मुंह में दबा लिया और मासूम ने ढक्कन मुंह में निगल लिया। मासूम की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.