लखनऊ, अप्रैल 17 -- लखनऊ, संवाददाता। मोहम्मद अम्मान, हर्षित सिंह, श्रेयांश सिंह व अलंकृता सिंह सहित कई उभरते हुए मुक्केबाजों ने प्रथम वीकेएस (विजय कुमार साहू) फाउंडेशन मेमोरियल जिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपने पंचों का लोहा मनवाया। इन खिलाड़ियों ने अपने विरोधियों को धूल चटाते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया। बॉक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ के तत्वावधान में वीकेएस (विजय कुमार साहू) फाउंडेशन द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बॉक्सिंग एरिना में आयोजित इस चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ .आनन्देश्वर पाण्डेय ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि का स्वागत बॉक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ के अध्यक्ष अतुल अग्निहोत्री ने किया। यह भी पढ़ें- खेल---लखनऊ की बेटियां दिखा रही मुक्केबाजी में दम वहीं वीकेएस फाउंडेशन के निदेशक शि...