खेल हमें समाज व प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना भी सिखाता है : डॉ सुनील
देवघर, जून 24 -- देवघर, प्रतिनिधि। खेल सिर्फ मैदान पर पसीना बहाने का नाम नहीं है, बल्कि यह हमें समाज और प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना भी सिखाता है। यह बातें मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक सप्ताह का शंखनाद करते हुए जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ.सुनील खवाड़े ने कहा। कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक सप्ताह के अवसर पर किया गया पौधारोपण इस बात का प्रतीक है कि एक स्वस्थ शरीर तभी संभव है, जब हमारा पर्यावरण भी स्वस्थ और हरा-भरा हो। कहा कि हमारा उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना नहीं, बल्कि युवाओं में खेल भावना के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक स्वच्छता की आदत डालना भी है। नंदन पहाड़ लेक का सफाई अभियान इसी सोच का हिस्सा है। उन्होंने जिले के सभी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और युवाओं से अपील की है कि वे इस ओलंपिक सप्ताह से जुड़ें, खे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.