लखनऊ, अप्रैल 16 -- आइटा टैलेंट सीरीज लखनऊ, संवाददाता।बालक एकल वर्ग के पहले सेमीफाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त मोहम्मद हमदान ने सातवीं वरीयता प्राप्त अर्णव श्रीवास्तव के खिलाफ कड़े थ्री-सेटर मुकाबले में जीत दर्ज की और फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के टेनिस एरिना पर खेली जा रही आइटा टैलेंट सीरीज (अंडर-12) में गुरुवार को पहला सेट 5-7 से गंवाने के बाद हमदान ने शानदार वापसी की। अगले दो सेट में बेहतरीन कोर्ट कवरेज और दमदार रिटर्न के चलते 6-1, 6-4 से जीतकर फाइनल का टिकट कटाया। दूसरे सेमीफाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त आस्विक श्रीवास्तव ने सात्विक जैन को 6-4, 5-7, 6-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।आरिका यह भी पढ़ें- खेल--हमदान ने शीर्ष वरीय आरिश को हराकर किया बड़ा उलटफेर ने किया बड़ा उलटफेरबालिका एकल में गैर वरीय आर...