खेल स्पर्धा से प्रतिभाओं को दिया मंच, नृत्य से बच्चियों ने मोहा मन
सीतामढ़ी, मई 25 -- रघुनाथ प्रसाद सीतामढ़ी। एस एस बी के 51वीं बटालियन का 14 वां स्थापना दिवस समारोह डुमरा रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया स्थित परिसर में भव्य रूप से मनाया गया।उक्त अवसर पर 18 से 23 मई तक 14वें स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत अंतर समवाय क्रिकेट टूर्नामेंट, रस्सा-कस्सी, महिलाओं एवं बच्चों के लिए म्युजिकल चेयर, जलेबी दौड़, 100 मीटर दौड़, फ्रॉग रेस एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसके अतिरिक्त बहुमूल्य जीवन को बचाने हेतु रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारीगण, कार्मिक, संदीक्षा सदस्यों एवं बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। मौके पर बटालियन के कमांडेंट संजीव कुमार सिंह द्वारा पारंपरिक तौर से गार्ड ऑफ ऑनर लिया गया। यह भी पढ़ें- एसएसबी की साइकिल रैली से फिटनेस व पर्यावरण संरक्षण का संदेश उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.