लोहरदगा, फरवरी 26 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के सभी पीएमश्री विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का खेलकूद एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन गुरूवार को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय नदिया, हिन्दू,लोहरदगा के मिनी स्टेडियम में हुआ। इसमें दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 15 और अंडर 17 बालिकाओं के मैच खेले गए। कार्यक्रम का उद्घाटन डीइओ दास सुनन्दा चंद्रमौलेश्वर ने किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, लोहरदगा ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में पढ़नेवाले बच्चों की क्षमता किसी भी अन्य विद्यालयों में पढ़नेवाले बच्चों से कम नहीं हैं। उनके अंदर भी असीम प्रतिभा है। शिक्षक सरकारी विद्यालयों में पढ़नेवाले बच्चों को सिर्फ पाठ्यक्रम तक सीमित ना रखें बल्कि उनकी प्रतिभा में खेलकूद के माध्यम से निखार आ रहा है। जिसमें ये छात्र अपना करियर के रूप में चयन ...