सीवान, मार्च 28 -- लकड़ी नबीगंज। एक संवाददाता। प्रखंड में खेल स्टेडियम नहीं रहने से खेल के प्रति रुचि रखने वाले युवकों को काफी परेशानी हो रही है। खेल स्टेडियम बनाने की मांग लंबे अरसे से होती रही है। लोगों का कहना है कि कई जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रखंड में खेल स्टेडियम बनाने का आश्वासन दिया गया। परंतु इस दिशा में अभी तक किसी भी स्तर पर समुचित पहल नहीं हो पाई है। क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, आदि खेलों में रुचि रखने वाले युवा काफी परेशानी महसूस करते हैं। सैनिक व पुलिस की बहाली की तैयारी कर रहे युवा अभ्यास करने को लेकर स्टेडियम नहीं रहने से परेशानी का सामना करते हैं। युवकों का कहना है कि स्टेडियम रहने पर उन्हें काफी राहत मिलती। सैन्य सेवा व पुलिस की बहाली की तैयारी कर रहे युवक खुली सड़कों पर दौड़ लगाकर अभ्यास करते हैं। ऐसे में अ...