फरीदाबाद, फरवरी 18 -- फरीदाबाद। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के खेल स्टेडियमों में बढ़ती चोरी और अव्यवस्था की घटनाओं को देखते हुए खेल विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिले के विभिन्न स्टेडियमों में सुरक्षाकर्मियों की कमी के कारण लंबे समय से असामाजिक तत्व सक्रिय हैं, जिससे खिलाड़ियों और खेल संसाधनों की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक बताई जा रही है। यहां फिलहाल केवल दो सुरक्षाकर्मी कार्यरत हैं, जबकि परिसर का क्षेत्रफल काफी बड़ा है और यहां प्रतिदिन सैकड़ों खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंचते हैं। सुरक्षाकर्मियों की सीमित संख्या का फायदा उठाकर खिलाड़ी एवं अन्य युवा शौचालय में नशे के इंजेक्शन लगाते हैं। पिछले दिनों में खेल परिसर के शौचालय में भारी मात्रा में उपयोग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.