गंगापार, नवम्बर 29 -- छत्रपति शिवाजी ऋषिकुल, सहसों में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स डे का समापन शनिवार को मुख्य अतिथि लोक सेवा आयोग सदस्य एके वर्मा ने कहा कि खेल का जीवन में बड़ा ही महत्वपूर्ण स्थान है। इसके द्वारा व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक विकास पूरी तरह से किया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अनिरुद्ध सिंह पटेल ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि खेल से सामाजिक भावना का विकास होता है। बच्चे टीम की भावना से आगे बढ़ते हैं। इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा खेल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत कर उन्हे सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में निदेशक हनुमत सिंह, प्रधानाचार्य अनुराधा वर्मा, विमलेश पटेल, संदीप द्विवेदी, सर्वेश पाण्डेय, द्वारिका मौर्या, भूपेंद्र मिश्रा, चंद्रशेखर आदि उपस्थित रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.