बेगुसराय, अगस्त 29 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। इटवा नगर क्षेत्र स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल व हर्रख में स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ। इसमें दौड़ प्रतियोगिता, वालीबाल, ऊंची कूद, लंबी कूद, शार्ट फुट, रस्सी कूद जैसे अनेक खेल हुए। इसमें कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी -अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भारत सरकार ने 2012 से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने की घोषणा की थी। यह हर वर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है। विद्यालय की प्राचार्या- सह- क्षेत्रीय सहायक अधिकारी सबिता ने खेल का महत्व बताते हुए कहा कि खेल हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ हमारा मानसिक विकास भी करता है। प्राचार्या ने छात्रों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.