रामगढ़, अप्रैल 16 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के उमवि चोकरबेड़ा में बुधवार को सांसद मनीष जायसवाल के सहयोग से उपलब्ध कराए गए झूले व खेल सामग्री का उद्घाटन जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने किया। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को बेहतर शैक्षणिक व खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना सांसद का उद्देश्य है। ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में बच्चे तेजी से मोबाइल की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जो उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए घातक है। ऐसे में बच्चों को खेल से जोड़ना जरुरी हो गया है। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों को वितरित की खेल सामग्री खेल से ही बच्चों का सर्वाबिंण विकास संभव है। उन्होंने सांसद मनीष जायसवाल के संदेश को साझा करते हुए कहा कि बच्चों के स्वस्थ, सक्रिय और...