जहानाबाद, दिसम्बर 8 -- महिला कबड्डी और पुरुष वॉलीबॉल में अरवल की टीम विजयी दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन मेहन्दीया, निज संवाददाता। कलेर स्थित शिवदेनी साव महाविद्यालय खेल मैदान में सोमवार को प्रखंड स्तरीय खेल - कूद प्रतियोगिता का दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन नवनिर्वाचित विधायक मनोज कुमार एवं जिला युवा अधिकारी दिव्या शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि इस तरह के खेल प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा, टीम भावना और अनुशासन का विकास होता है। साथ ही ऐसे कार्यक्रम भविष्य में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के चयन में भी मददगार साबित हो सकता है। सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयत्नशील है और पंचायत स्तर पर भी खेल मैदानों को विकसित कर खेल संस्कृति की बढ़ावा देने की दिशा में सार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.