दरभंगा, मार्च 16 -- दरभंगा। लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम में रविवार को सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि बिहार भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, साहस, परिश्रम और टीम भावना का सबसे बड़ा विद्यालय है। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में उतरने वाला युवा केवल जीतने के लिए नहीं, बल्कि अपने व्यक्तित्व को मजबूत बनाने और अपने सपनों को साकार करने के लिए भी खेलता है। उन्होंने कहा कि आज देश में खेलों के प्रति जो नई ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण बना है, उसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच है। उनके नेतृत्व में फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया जैसे अभियानों से युवाओं में खेल के प्रति नई जागरूकता और आत्मविश्वास पैदा हुआ है। आज भारतीय खिल...