छपरा, दिसम्बर 21 -- 16 जलालपुर में रविवार को हाईस्कूल खेल मैदान का निरीक्षण करते सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, जिलाध्यक्ष उमेश तिवारी व अन्य। जलालपुर, एक प्रतिनिधि। बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने रविवार को कहा कि खेल से समाज में सामाजिक समरसता बढ़ती है। पीएम मोदी के फिट इंडिया कार्यक्रम के लिए आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव का यही उद्देश्य है। इससे पहले उन्होंने जलालपुर हाईस्कूल के खेल मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन 22 से 25 दिसंबर तक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को लोकसभा क्षेत्र के भगवानपुर प्रखंड के हिलसर में इस खेल का शुभारंभ किया जाएगा। 23 दिसंबर को बनियापुर के कोल्हुआ हाईस्कूल के खेल मैदान में तथा 24 दिसंबर को जलाल...