गंगापार, फरवरी 13 -- शुक्रवार को राजकीय पालीटेक्निक कालेज बारा ( गड़रा) के दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ उपजिलाधिकारी बारा प्रेरणा गौतम ने फीता काटकर व मशाल जलाकर किया। प्रेरणा गौतम ने कार्यक्रम के शुभारम्भ में पौधरोपण कर वहां पर उपस्थित छात्र छात्राओं को एक एक पौधे लगाने का संकल्प दिलाया व बैटमिंटन खेल कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रेरणा गौतम ने कहा की खेलना हमारे शारीरिक दक्षता और क्षमता को बढ़ाता है। यह हमारे हृदय को मजबूत बनाता है, रक्त परिसंचरण को बढ़ाता है और मोटापे को कम करता है। खेलनें से हमारे शरीर की मांसपेशियां व हड्डियां मजबूत होती हैं और हमारा ऊर्जा स्तर बढ़ता है। खेल हमारे मानसिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है।कॉलेज के प्रबंधक शिवम् मिश्र नें उपजिलाधिकारी बारा का अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर स्वागत किया व आये हुए सभी अतिथिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.